Himachal Weather Alert: 27 से 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) शिमला के ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार 27 से 29 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और जलभराव जैसी स्थितियों को लेकर लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 29 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 24 से 26 जुलाई के दौरान भी कई जिलों में बारिश होती रहेगी, लेकिन 27 जुलाई से मानसून और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक 27 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। खराब मौसम के दौरान फिसलन और कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन और फ्लैश फ्लड संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। नदी, नालों और खड्डों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

Advertisement

उधर, चंबा जिले के चुराह उपमंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर स्थित सतरूडी नाला उफान पर आ गया है। नाले का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे पहले कार्थ नाला भी उफान पर आ चुका है, जिसके चलते सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बहा था। लगातार दूसरे दिन नालों के उफान पर रहने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग पांगी की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर जमा मलबा तथा पानी हटाने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग की ओर से यातायात जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नालों, खड्डों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप; 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों...

चंबा के भटियात के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला रूबी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Himachal: जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, एक घंटे में दोनों ने तोड़ा दम; शाम को एक ही आंगन से उठीं...

हमीरपुर के बदारन गांव में जेठानी की मौत के करीब एक घंटे बाद देवरानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्रेम था। रविवार शाम दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट से जल्द जम्मू की सीधी उड़ान! इंडिगो ने दिया प्रस्ताव, जनवरी से शुरू होने की उम्मीद; 7 माह में 1 लाख...

कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से जोड़ने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कांगड़ा और कांगड़ा-दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सात माह में करीब एक लाख यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।