हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नव अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति समुदाय के मुद्दों का निवारण करने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग द्वारा इन मामलों का प्रमुखता से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास और कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और उम्मीद जताई कि हिमाचल जल्द ही आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी कुलदीप कुमार धीमान को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण हेतु सक्रियता से काम करेगा।

गौरतलब है कि ऊना जिले के निवासी कुलदीप कुमार धीमान पूर्व में राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुके हैं, जिससे उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में SCA की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में SCA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आकाश शर्मा, कार्तिकेय वशिष्ठ और शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Kangra: शाहपुर–रेहलू अंडरपास की मांग पर बड़ा अपडेट, भाजपा नेता कमल शर्मा के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी और NHAI परियोजना निदेशक ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: रैत स्कूल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए गए Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके

GSSS रैत में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही SMC बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई।