Himachal: बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला आईजीबीसी प्रमाणित चिड़ियाघर: सतत पर्यटन की ओर एक कदम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में भारत का पहला आईजीबीसी प्रमाणित चिड़ियाघर ‘दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान’ स्थापित करने की घोषणा की है। यह परियोजना सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल होगी।

प्राणी उद्यान को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से पंजीकृत किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह प्रयास पारिस्थितिकी संतुलन और पर्यटन विकास के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रतीक है।

परियोजना का विवरण और संभावित समापन तिथि

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का पहला चरण 25 हेक्टेयर भूमि में लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है। 2025 की तीसरी तिमाही तक इसका पहला चरण पूरा होने की संभावना है। परियोजना की कुल लागत 619 करोड़ रुपये है, जिसमें पर्यावरणीय मानकों के तहत निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे यह एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनेगा।

प्रथम चरण में जैव विविधता सुनिश्चित करते हुए 34 पशु बेड़े बनाये जाएंगे, जिनमें 73 प्रजातियां जैसे एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर छिपकली, मगरमच्छ, घड़ियाल और कई प्रकार के पक्षियों को प्रदर्शित किया जाएगा। चिड़ियाघर में एक नॉक्टर्नल हाउस और एक वेटलैंड एवियरी भी होगा, जहां देशी प्रजातियों के पक्षियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

पर्यटन और रोजगार के नए अवसर

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के स्थापित होने से कांगड़ा में पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह नवीन प्रयास राज्य में इको-टूरिज्म और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे कांगड़ा पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।