Kangra: सुख की सरकार विदेशों में हिमाचली युवाओं को रोजगार दिलाएगी: आरएस बाली

Date:

--Advertisement--

विदेश में कार्यरत युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नया तंत्र विकसित होगा

धर्मशाला, नगरोटा बगवां, 24 अक्तूबर: कैबिनेट रैंक के साथ पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। उन्होंने बताया कि आतिथ्य, तकनीकी सेवाएं, हाउस कीपिंग, खाद्य और पेय पदार्थ, और कार्यालय सहायक जैसे क्षेत्रों में प्रदेश से प्रतिवर्ष लगभग 1000 उम्मीदवारों को दुबई में रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने दुबई में ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके अलावा, श्रम और रोजगार विभाग को विदेश में कार्यरत हिमाचली युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल एजेंटों के शोषण से बचाएगी और विदेश में युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

राज्य सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना भी शुरू की है। साथ ही, रोजगार मेलों का आयोजन भी नियमित रूप से किया जा रहा है ताकि युवाओं को घर के पास ही रोजगार के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत भी युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत, 28 वर्ष से कम उम्र के पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंकों से 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण मिलेगा। इस योजना के तहत भोजन, आवास, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को शामिल किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।