Kangra: कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

Date:

--Advertisement--

ज्वाली, 24 अक्तूबर: कृषि और पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा के संयुक्त कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेले का शुभारंभ किया। इस मेले का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों के बारे में जागरूक करना था। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान से समय-समय पर नई तकनीकें विकसित होती हैं और किसान मेले इन तकनीकों को खेतों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कृषि क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जा रहा है। गांवों के आत्मनिर्भर होने का सपना तभी साकार होगा जब किसान आत्मनिर्भर होंगे। सरकार विभिन्न कृषि कार्यक्रमों को लागू कर फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। राज्य सरकार प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं और मक्का को क्रमशः ₹40 और ₹30 प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इसके साथ ही दूध उत्पादन क्षेत्र में भी राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कांगड़ा जिला के ढगवार में आधुनिक दुग्ध संयंत्र खोला जा रहा है और दूध सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है ताकि दूध को एकत्रित कर संयंत्र तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया और किसानों के सवालों का समाधान विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया। मेले में किसानों की मिट्टी की जांच की गई और ड्रोन द्वारा खेतों में स्प्रे करने का प्रदर्शन भी किया गया।

किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री शगुन योजना और बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नीरज भारती और विनय शर्मा ने फेसबुक अकाउंट बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, मेटा को लगा झटका; 26 नवंबर को होगी अगली...

नीरज भारती और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। नीरज भारती के मामले में मेटा के पेश न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी।

कांगड़ा के शहद की पहचान लौटाने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया ने संभाला मोर्चा, कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मिले; 29 परिवारों को...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मधुमक्खी पालन से जुड़े 29 परिवार पंजीकृत हैं और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

दो दिनों में शाहपुर ने खोए दो अनमोल व्यक्तित्व, पहले राकेश चौहान (पिंका) और अब साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना के निधन से क्षेत्र में...

शाहपुर में दो दिनों के भीतर राकेश चौहान (पिंका) और साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना के निधन से शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट में दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए जिंदगी की अनिश्चितता और इस अपूरणीय क्षति का जिक्र किया गया।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में रेड रिबन क्लब की निबंध प्रतियोगिता, किरणा ने हासिल किया पहला स्थान; शिक्षा और सलमा भी बनीं विजेता

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें किरणा ने पहला, शिक्षा ने दूसरा और सलमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।