Kullu: शिंकुला दर्रे में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, पर्यटकों को मिलेगी राहत

Date:

--Advertisement--

मनाली: लाहौल-स्पीति जिले के 16580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे में जल्द ही पुलिस चौकी खुलने वाली है, जिससे जंस्कार और मनाली के बीच सफर करने वाले पर्यटकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां का मौसम तेजी से बदलता है, जिससे यात्रियों को अक्सर परेशानी होती है, खासकर सर्दियों में। हाल ही में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बीआरओ के साथ मिलकर यहां एक हट बनाया है, जिसमें ठहरने की व्यवस्था की गई है। अब पुलिस चौकी बनने से सफर और सुरक्षित हो जाएगा।

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने केलंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिंकुला में नई पुलिस चौकी की स्थापना और 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इसके अलावा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का प्रशासनिक नियंत्रण अतिरिक्त महानिदेशक (होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा) को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि आपदाओं और आपात स्थितियों में एसडीआरएफ अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।