Mandi: नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुक्खू सरकार : जयराम

Date:

--Advertisement--

मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार नौकरी देने के बजाय छीन रही है। मंगलवार को धर्मशाला से लौटने के बाद मंडी में उन्होंने कहा कि जो सरकार पैंशन और 58 साल की नौकरी की गारंटी देती थी, वही अब कच्चे कर्मचारियों को घर बिठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बिजली बोर्ड के 80 से ज्यादा ड्राइवरों की सेवाएं कॉस्ट कटिंग के नाम पर समाप्त कर दी हैं।

इसके अलावा, बिजली बोर्ड के इंजीनियरिंग वर्ग के 51 पदों को हाल ही में डिनोटिफाई कर दिया गया है, जिससे ये पद समाप्त हो गए हैं। चार दिन पहले नादौन में जल शक्ति विभाग के कई आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया गया। ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि वे छोटे-छोटे फैसले कर रहे हैं जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन चहेतों को बेची जा रही है
जयराम ठाकुर ने कहा कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन चहेतों को बेची जा रही है और इस पर स्थानीय विधायक की चुप्पी आश्चर्यजनक है। कांग्रेस हाईकमान भी हिमाचल के नेतृत्व पर अब गंभीरता से विचार कर रहा है। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार केंद्र के पैसे न मिलने की बात करती है, जबकि हिमाचल हमेशा से केंद्र की प्राथमिकता में रहा है। मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार का आभार भी जताना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।