Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बाइक के फ्यूज बॉक्स में छिपाकर ले जा रहा था 428 ग्राम अफीम, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 11 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा और थाना इंदौरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 428 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अफीम को बेहद शातिर तरीके से अपनी मोटरसाइकिल के फ्यूज बॉक्स में छिपा रखा था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम नियमित गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए मलकाना चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि गांव मलकाना निवासी सुमित ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP97B-3331 में अफीम लेकर घूम रहा है और इसकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत गांव मण्ड घण्डरां स्थित वाटर सप्लाई परिसर में दबिश दी। दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक के फ्यूज बॉक्स में छिपाकर रखी गई 428 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर अफीम को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुमित ठाकुर, पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी गांव मलकाना, डाकघर पराल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना इंदौरा में एफआईआर संख्या 105/2026 दिनांक 9 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।