Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, इंटरैक्ट क्लब का भी हुआ गठन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 10 जुलाई। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शाहपुर अस्पताल परिसर स्थित पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। यह पार्क रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा गोद लिया गया है। अभियान के दौरान छात्रों ने पार्क की साफ-सफाई की और पर्यावरण संरक्षण के साथ सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

Advertisement

स्वच्छता अभियान के बाद कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के नवगठित इंटरैक्ट क्लब का औपचारिक गठन भी किया गया। क्लब में अनिकेत सिंह राणा को अध्यक्ष, तनिष्का चौधरी को उपाध्यक्ष, रितु राणा को सचिव, नितांशु को कोषाध्यक्ष तथा अर्शाती को सार्जेंट-एट-आर्म्स नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नरेश लगवाल और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी धीमान ने बैज पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के डीपीई राहुल कुमार और क्लब समन्वयक आकाश भी मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में शाहपुर के बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर ने रोटरी क्लब शाहपुर और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के इंटरैक्ट क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर ड्रोनाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष तथा एचपी जोन-5 के वर्ष 2026-27 के ज़ेडआरआर रोटरैक्टर अभिनव राणा भी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के सदस्यों ने छात्रों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज के कल्याण के लिए निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को चाय और समोसे परोसे गए, जिसके साथ दिनभर की गतिविधियों का समापन हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।