Kangra: 3 दिन से लापता युवक का खंडहर में मिला गला-सड़ा शव, मोबाइल भी बरामद, कांगड़ा में सनसनी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 10 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तीन दिनों से लापता एक 24 वर्षीय युवक का गला-सड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना जवाली के तहत आने वाली पंचायत पनालथ के देहरी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल कुमार, पुत्र मलकीयत सिंह, निवासी जरोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल 7 जुलाई से अचानक लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 8 जुलाई को जवाली पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद से पुलिस और परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

Advertisement

शुक्रवार को देहरी स्थित एक खंडहरनुमा शेड में युवक का गला-सड़ा शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक जवाली वीरी सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

Advertisement

पुलिस को शव के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।