Kangra: ऑफिस जाते समय एक पल की चूक बनी जानलेवा! कांगड़ा फोरलेन पर पशु को बचाने के प्रयास में बैंक कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 10 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दौलतपुर के समीप फोरलेन पर पशु को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाने के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Advertisement

मृतक की पहचान अभिषेक कुमार निवासी रजियाणा बांध के रूप में हुई है। वह कांगड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह अभिषेक अपनी बाइक पर सवार होकर रोज की तरह ऑफिस जा रहा था। जैसे ही वह दौलतपुर के समीप फोरलेन पर पहुंचा, अचानक सड़क पर आए एक पशु को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई।

Advertisement

हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Advertisement

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अभिषेक की असमय मौत से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।