Himachal: चलती कार पर टूटा पहाड़! सोलन में मलबे की चपेट में आई कार, 3 महिलाएं और बच्चा समेत 5 घायल

Date:

--Advertisement--

सोलन, 10 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बनोह-सरली मोड़ मार्ग पर चलती कार पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े पत्थर गिर पड़े। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार तीन महिलाओं, एक बच्चे और चालक सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार भूमति के तनसेटा गांव से एक कार सरली मोड़ से बनोह खरड़हट्टी होते हुए कुनिहार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार क्रशर से आगे चढ़ाई वाले हिस्से में पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे। कुछ पत्थर कार का अगला शीशा तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसे। अचानक हुए इस हादसे से कार में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

मलबा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार में फंसे चालक मेहर चंद, तीन महिलाओं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय ग्रामीण अशोक चंदेल ने बताया कि हादसे की सूचना तुरंत कुनिहार पुलिस थाना और लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस संवेदनशील मार्ग पर जल्द प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाएं। उनका कहना है कि यदि तत्काल सुरक्षा कार्य संभव नहीं है, तो बरसात के मौसम में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े और जानलेवा हादसे से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।