Kangra: DAV पब्लिक स्कूल बना मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में उमड़ा लोगों का उत्साह

Date:

--Advertisement--

गोहजू, 10 जुलाई 2026। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गोहजू में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल कटोच ने स्वयं रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

शिविर की शुरुआत डी.ए.वी. की परंपरा के अनुसार ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम का तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ हुई। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाली चिकित्सा टीम को विद्यालय की ओर से प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री विशाल कटोच ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की।

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन ने ब्लड बैंक की टीम, सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह रक्तदान शिविर पूरी तरह सफल रहा। विद्यालय ने एक बार फिर संदेश दिया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।