भारी बारिश के अलर्ट के बीच पांवटा साहिब में 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद, एसडीएम ने जारी किए आदेश

Date:

--Advertisement--

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद पांवटा साहिब प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने 10 जुलाई को उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 10 जुलाई को बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, कमल कुमार शर्मा के संयोजन में रंगोली बनाकर दिया सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।