Kangra: द्रमण में बनेगी हाईटेक सब्जी और अनाज मंडी, 20 कनाल भूमि पर जल्द होगा शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रमण में जल्द ही भव्य और आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण शुरू होने जा रहा है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मंडी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 20 कनाल भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडी का निर्माण किया जाएगा और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है और अब निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि द्रमण कांगड़ा और चंबा जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जंक्शन है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां एक बड़े सरकारी कार्यालय की स्थापना की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे दोनों जिलों के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि द्रमण में फोरलेन निर्माण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडी निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

Advertisement

विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों में क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।

एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के लगातार प्रयासों के कारण ही द्रमण को यह मंडी स्वीकृत हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां हरियाणा की तर्ज पर आधुनिक और सुविधाओं से लैस सब्जी एवं अनाज मंडी विकसित की जाएगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान द्रमण पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य मीना राणा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज एवं नीरज गर्ग, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधान चढ़ी सुनीत, उपप्रधान सिहवाँ बिंदु, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अश्वनी शर्मा, कमल कटोच, पूर्व प्रधान देवराज, उपप्रधान मंजीत, वरयाम सिंह, करनैल, कैप्टन बलि राम, जितेंद्र पठानिया, परस राम, शुभम, पार्षद नितिन कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।