प्रूफ रीडर भर्ती का रिजल्ट जारी, सिर्फ 6 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पोस्ट कोड 25005 के तहत प्रूफ रीडर (प्रशिक्षु) के दो पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए दस्तावेज सत्यापन की तारीख भी घोषित कर दी है। यह भर्ती नियंत्रक, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला की ओर से प्राप्त मांग के आधार पर की जा रही है।

Advertisement

आयोग के अनुसार कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा 5 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी उम्मीदवारों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया गया था। हालांकि परीक्षा में केवल 50 उम्मीदवार ही शामिल हुए, जबकि 139 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा अनुमोदित मेरिट सूची और निर्धारित अनुपात के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें कुल 6 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Advertisement

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 28 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवारों को पात्रता से संबंधित सभी मूल दस्तावेज, उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों के दो सेट, एक वैध पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा और बाद में कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम और परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!