Kangra: शाहपुर में संकल्प दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया बड़ा संकल्प

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 8 जुलाई। आधुनिक हिमाचल प्रदेश के शिल्पकार और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को पूरे प्रदेश में “संकल्प दिवस” मनाया गया। इसी क्रम में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों, जनसेवा की भावना और विकासोन्मुख सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।