शाहपुर। शाहपुर बाजार में बंदला पुल के समीप स्थित गरिमा गारमेंट्स में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी, नोटों के हार, चांदी की मूर्ति, कपड़े तथा एक स्पीकर लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक को घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने चोरी के दौरान दुकान में रखी एक छोटी बच्ची की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। उन्होंने गुल्लक को तोड़कर उसमें रखी नकदी भी अपने साथ ले ली। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के साक्ष्यों के साथ अन्य पहलुओं के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!