Kangra: शाहपुर में बड़ा फैसला! पुहाड़ा और चंबी पुलों पर लगेगी मेटल फेंसिंग, फोरलेन परियोजना को लेकर केवल सिंह पठानिया के सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 जुलाई। शाहपुर के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सिहवाँ से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना की प्रगति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण के दौरान बनाई गई कूल्हों में पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को धान की खेती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने, आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने और उसकी सूची जल्द प्रशासन को सौंपने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सिहवाँ से रजोल तक सड़क के दोनों ओर यात्रियों की सुविधा के लिए वर्षा से बचाव हेतु रैन शेल्टर बनाए जाएंगे। साथ ही पुहाड़ा और चंबी पुलों पर आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर मेटल फेंसिंग लगाई जाएगी।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि फोरलेन परियोजना केवल विकास का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसमें किसानों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद एनएचएआई अधिकारियों ने विधायक द्वारा दिए गए सभी सुझावों और निर्देशों का तय समय के भीतर पालन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में प्राधिकरण की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय है। उन्होंने अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, डीएफओ अमित शर्मा, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, एनएचएआई के रोहित ठाकुर, संदीप गर्ग, जितेंद्र और अरुण, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा एचआरटीसी के बीओडी निदेशक विवेक राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेज, 20 अगस्त को काली माता मंदिर में होगी अहम बैठक; जानें नामांकन से जुड़ी पूरी जानकारी

शाहपुर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चुनाव को लेकर 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे काली माता मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां इच्छुक व्यापारी अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।