Kangra: 2 जुलाई को धर्मशाला के इन इलाकों में 9 घंटे नहीं रहेगी बिजली, पहले ही देख लें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 1 जुलाई। अगर आप धर्मशाला के पुलिस लाइन, सिविल बाजार या आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नंबर-1 ने 2 जुलाई को निर्धारित बिजली कटौती की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों के रखरखाव और कंडक्टर को केबल में बदलने के कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस लाइन, सिविल बाजार, समृद्धि भवन, जेल कॉम्प्लेक्स, पुलिस ग्राउंड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए कंडक्टर को केबल में बदलने के कार्य के कारण लिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।