Kangra: 4 जुलाई को दाड़ी और आसपास के इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 2 जुलाई। अगर आप दाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। विद्युत उप-विभाग नंबर-2 ने 4 जुलाई को निर्धारित बिजली कटौती की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उप-विभाग नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के तहत आने वाले शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी बाजार, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों में 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन विद्युत लाइनों के रखरखाव और आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए लिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौसम खराब रहता है तो यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले से निपटा लें और सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।