Kangra: NH-503 पर फिर बड़ा हादसा: ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बची कई जिंदगियां

Date:

--Advertisement--

देहरा, 1 जुलाई। मुबारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर स्थित ढलियारा के खतरनाक और तीखे मोड़ों पर सड़क हादसे लगातार जारी हैं। बुधवार सुबह हनुमान मंदिर के पास गहरी उतराई पर एक सामान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक देहरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन ढलियारा की गहरी ढलान और तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया। घटना के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय सामने से कोई छोटी या बड़ी गाड़ी गुजर रही होती, तो दुर्घटना बेहद गंभीर हो सकती थी।

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार ढलियारा के ये घुमावदार मोड़ अब सड़क हादसों का ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। यहां पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले चालक इस मार्ग की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह परिचित नहीं होते और लगातार आने वाली तीखी ढलान तथा खतरनाक मोड़ों का सही अंदाजा नहीं लगा पाते, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से इस स्थान पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां पहले से चेतावनी संकेतक, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स और क्रैश बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन ये व्यवस्थाएं हादसों को रोकने में कारगर साबित नहीं हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि इस ब्लैक स्पॉट पर तकनीकी और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में जल्द लगेगा नया ई-चार्जिंग स्टेशन, 46.28 लाख रुपये मंजूर; विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

शाहपुर बस स्टैंड में 46.28 लाख रुपये की लागत से नया इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।

Kangra: रिड़कमार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं और कांगड़ा किसान समूह ने पौधे लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

धारकण्डी के रिड़कमार पंचायत में कांगड़ा किसान समूह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे लगाकर स्वर्गीय प्रिय नेता को याद किया गया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।