Kangra: पहली ही बारिश में खुली फोरलेन निर्माण की पोल! सिहुवा में घरों में घुसा पानी, विधायक Kewal Singh Pathania ने किया औचक निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 1 जुलाई। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहुवा में पहली ही बारिश के बाद कई घरों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania ने उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) गणेश ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान Kewal Singh Pathania ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

विधायक ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी न घुसे और किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बरसात के मौसम में इस तरह की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं और कांगड़ा किसान समूह ने पौधे लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

धारकण्डी के रिड़कमार पंचायत में कांगड़ा किसान समूह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे लगाकर स्वर्गीय प्रिय नेता को याद किया गया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।