HPU Admission 2026: प्रवेश परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक जमा करें आवेदन, नहीं तो चूक जाएगा मौका

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 जून। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) क्षेत्रीय केंद्र, मोहली-खनियारा, धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (दो वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आवेदन किया था तथा संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 15 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक अपने प्रवेश परीक्षा अंकों सहित निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय केंद्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एमएससी भू-गर्भविज्ञान और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश शैक्षणिक योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भी निर्धारित आवेदन पत्र समय सीमा के भीतर जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका और आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center-dharamshala से डाउनलोड कर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।