RTA धर्मशाला की बड़ी घोषणा: ट्रांसपोर्टरों के मामलों पर 27 जुलाई को होगी अहम बैठक, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 जून। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आरटीए की बैठक 27 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे मंडलायुक्त, कांगड़ा मंडल, धर्मशाला के कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें परिवहन से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार किया जाएगा।

आरटीए सचिव विकास जमवाल ने बताया कि बैठक में ट्रांसपोर्टरों से संबंधित लंबित मामलों के अलावा आरटीए धर्मशाला के अधिकार क्षेत्र के 55 अधिसूचित स्टेज कैरिज (18 सीटर) परमिटों के लिए 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही स्टेज कैरिज परमिटों के स्थानांतरण, परमिट नवीनीकरण, बसों की बैठने की क्षमता बढ़ाने या घटाने, केवल ऑटो रिक्शा परमिटों के स्थानांतरण तथा आरटीए से जुड़े अन्य मामलों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जिन ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों या आवेदकों को अपने मामलों पर विचार करवाना है, वे परिवहन विभाग के संशोधित आवेदन प्रपत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज 15 जुलाई 2026 तक आरटीए धर्मशाला कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन इस बैठक में विचार के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आरटीए सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि देहरा में आरटीए का नया कार्यालय स्थापित होने के बाद देहरा अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपमंडलों से संबंधित सभी आवेदन और प्रकरण आरटीए देहरा की बैठक में ही सुने जाएंगे। उन्होंने सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में जल्द लगेगा नया ई-चार्जिंग स्टेशन, 46.28 लाख रुपये मंजूर; विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

शाहपुर बस स्टैंड में 46.28 लाख रुपये की लागत से नया इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।

Kangra: रिड़कमार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं और कांगड़ा किसान समूह ने पौधे लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

धारकण्डी के रिड़कमार पंचायत में कांगड़ा किसान समूह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे लगाकर स्वर्गीय प्रिय नेता को याद किया गया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग यूनिट के पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन किया। कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

सुंदरनगर में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बलौंगी पुलिस थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।