Kangra: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 29 जून। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नूरपुर के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा नूरपुर के निकट बासा बजीरां क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। मृतक की पहचान बासा बजीरां निवासी अंकुश भंडारी (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकुश अपने काम से घर लौट रहे थे। जब वह नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी जोगिन्द्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही ट्रेन को देखकर वह घबरा गए।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुश ने जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पटरी पर गिर पड़े। इससे पहले कि वह खुद को संभालकर ट्रैक से हट पाते, ट्रेन उनकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांगड़ा को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांगड़ा के हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अंकुश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।

वोल्वो बस में 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा हरियाणा का युवक दोषी, 4 साल की कठोर कैद और 25 हजार जुर्माना

वोल्वो बस में 400 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए हरियाणा निवासी शक्ति सिंह को विशेष अदालत ने दोषी ठहराते हुए चार साल की कठोर कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।