Kangra: शाहपुर में फिर चोरी की वारदात! गोरड़ा से बाइक चोरी, लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत

Date:

--Advertisement--

जानकारी के अनुसार अनीकेत शर्मा गोरड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर के पास एक गली में किराए के मकान में रहते हैं, जहां केवल दोपहिया वाहन ही पहुंच सकते हैं। उन्होंने अपनी बाइक (आरसी नंबर HP 46 3972) घर के गेट के बाहर खड़ी की थी। आशंका है कि शुक्रवार रात 26 जून 2026 को रात करीब 9 बजे के बाद अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।

अनीकेत शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वह जल्दी में ड्यूटी पर निकल गए थे, इसलिए उन्होंने बाइक पर ध्यान नहीं दिया। शाम को घर लौटने पर जब उन्होंने देखा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले शाहपुर के पुहाड़ा क्षेत्र से भी एक कार चोरी हुई थी। इसके अलावा पिछले छह महीनों में शाहपुर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, कांगड़ा-धर्मशाला में झमाझम बारिश; सिरमौर-मंडी में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। कांगड़ा और धर्मशाला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 17 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश और भूस्खलन के कारण 136 सड़कें, 242 पेयजल योजनाएं और नौ बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। किन्नौर में बिजली गिरने से करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत की भी सूचना है।

कांगड़ा में किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन जरूरी, मकान मालिकों को 7 दिन में देना होगा विवरण

कांगड़ा जिले में किरायेदारों, श्रमिकों, घरेलू सहायकों और अन्य लोगों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा के आदेश के अनुसार मकान मालिकों और नियोक्ताओं को सात दिनों के भीतर संबंधित पुलिस थाने में निर्धारित विवरण जमा करवाना होगा। आदेश 10 अगस्त 2026 से 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 अगस्त से फास्ट फूड स्टॉल लगाने की मुफ्त ट्रेनिंग

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष के युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे और बैंक ऋण के लिए भी सहायता मिलेगी।

15 अगस्त को हर पंचायत में होगी खास ग्राम सभा, किसानों के AgriStack ID रजिस्ट्रेशन पर रहेगा पूरा फोकस

कांगड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पहचान पत्रों के 100 प्रतिशत पंजीकरण और अनुमोदन पर विशेष फोकस रहेगा।