जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इस लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card

प्राचार्य ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


