Kullu: कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई! कार से 495 ग्राम चरस बरामद, हरियाणा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF को एक बड़ी सफलता मिली है। STF पुलिस थाना सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से 495 ग्राम चरस बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 27 जून 2026 को STF की टीम भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार (HP 01K 6974) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30) और कुंवर सिंह (36) निवासी गांव लाशणी, डाकघर छयांवर, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में थाना भुंतर में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

STF अब मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई चेन क्या थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, कांगड़ा-धर्मशाला में झमाझम बारिश; सिरमौर-मंडी में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। कांगड़ा और धर्मशाला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 17 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश और भूस्खलन के कारण 136 सड़कें, 242 पेयजल योजनाएं और नौ बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। किन्नौर में बिजली गिरने से करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत की भी सूचना है।

कांगड़ा में किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन जरूरी, मकान मालिकों को 7 दिन में देना होगा विवरण

कांगड़ा जिले में किरायेदारों, श्रमिकों, घरेलू सहायकों और अन्य लोगों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा के आदेश के अनुसार मकान मालिकों और नियोक्ताओं को सात दिनों के भीतर संबंधित पुलिस थाने में निर्धारित विवरण जमा करवाना होगा। आदेश 10 अगस्त 2026 से 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 अगस्त से फास्ट फूड स्टॉल लगाने की मुफ्त ट्रेनिंग

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष के युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे और बैंक ऋण के लिए भी सहायता मिलेगी।

15 अगस्त को हर पंचायत में होगी खास ग्राम सभा, किसानों के AgriStack ID रजिस्ट्रेशन पर रहेगा पूरा फोकस

कांगड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पहचान पत्रों के 100 प्रतिशत पंजीकरण और अनुमोदन पर विशेष फोकस रहेगा।