Kangra: शाहपुर नगर पंचायत को मिला नया नेतृत्व, बविता बनीं अध्यक्ष और राजीव पटियाल चुने गए उपाध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्वाचित पार्षदों ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया।

चुनाव प्रक्रिया के तहत वार्ड नंबर-3 से निर्वाचित बविता को शाहपुर नगर पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित राजीव पटियाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बविता और राजीव पटियाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना नई टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत के सभी पार्षद आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे तथा शाहपुर के समग्र विकास को नई दिशा देंगे। साथ ही नगर पंचायत को एक आदर्श स्थानीय निकाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में मिलकर प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बविता और उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने भी विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा शाहपुर में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उन्हें इसी तरह मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके।


Also Read: Kangra: शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, Kewal Singh Pathania बोले- 24×7 जनता की सेवा करें, किए कई बड़े ऐलान

Full News 👉 https://himlivetv.com/shahpur-nagar-panchayat-oath-ceremony-kewal-singh-pathania-development-announcements/


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।