धर्मशाला, 27 अक्तूबर। बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के चलते घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के इस काम को दो चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा।
पहले चरण में यातायात को खुखनारा के रास्ते से मोड़ा जाएगा, जबकि दूसरे चरण में वाहनों की आवाजाही कल्पना पैलेस होते हुए पट्टा जट्टियां के रास्ते करवाई जाएगी। सड़क बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने लोक निर्माण विभाग फतेहपुर मंडल के कार्यकारी अभियंता को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुरक्षित तरीके से डायवर्ट किया जाए।
उपायुक्त ने निर्माण स्थल पर आवश्यक चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड लगाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि सड़क बंद रहने के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


