Kangra: शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, Kewal Singh Pathania बोले- 24×7 जनता की सेवा करें, किए कई बड़े ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सादगीपूर्ण और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पार्षदों से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और चौबीसों घंटे जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शाहपुर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

समारोह में एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर-1 से अभिषेक माथुर, वार्ड नंबर-2 से अनुपम, वार्ड नंबर-3 से बविता, वार्ड नंबर-4 से प्रीति परिहार, वार्ड नंबर-5 से राजीव सिंह, वार्ड नंबर-6 से नितिन कौशल और वार्ड नंबर-7 से विजय सिंह शामिल रहे।

अपने संबोधन में Kewal Singh Pathania ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर में लगभग 10.43 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और नव निर्वाचित पार्षदों को भी पूरी निष्ठा के साथ लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में जल्द ही डायलिसिस की 10 मशीनें स्थापित की जाएंगी और ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा आईटीआई शाहपुर के समीप 40 नई दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिनमें फोरलेन परियोजना से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत शाहपुर के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान नव निर्वाचित पार्षदों ने भी शाहपुर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पार्षदों ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania और उनकी धर्मपत्नी को टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि नगर पंचायत शाहपुर की ओर से एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर को भी टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील, जिला परिषद सदस्य सुरिन्द्र ठाकुर एवं संदीप, नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, पुष्पा जरयाल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, अनीता धीमान, नगर पंचायत का स्टाफ, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, बलवीर चौधरी, योगिंदर महाजन, जितेंद्र सोंधी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पार्षदों के परिवारजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Also Read: Kangra: शाहपुर नगर पंचायत को मिला नया नेतृत्व, बविता बनीं अध्यक्ष और राजीव पटियाल चुने गए उपाध्यक्ष

Full News 👉 https://himlivetv.com/shahpur-nagar-panchayat-president-babita-vice-president-rajiv-patial-2026/


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ‘₹7.5 लाख में घर बनाना संभव नहीं’, बोह आपदा राहत पर सरकार से बड़ी मांग, अरविन्द सिंह चौधरी ने उठाए सवाल

भाजयुमो के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह चौधरी ने बोह आपदा प्रभावितों के लिए घोषित ₹7.50 लाख की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और भूमिहीन परिवारों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को समय पर चेतावनी प्रसारित करने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में फिर बारिश का खतरा! इन जिलों के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट, 108 सड़कें बंद, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है, जबकि प्रदेश में 108 सड़कें, 9 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।