Himachal: हिमाचल के जंगलों को आग से बचाने की नई मुहिम, अब चीड़ की सूखी पत्तियों से बनेगा ईंधन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में हर साल गर्मियों के दौरान जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए अब एक नई पहल शुरू की गई है। स्पोक, रोटरी क्लब कसौली और डीएल ग्रुप ने मिलकर जंगलों में फैली सूखी पाइन नीडल यानी चीड़ की पत्तियों को उपयोगी संसाधन में बदलने का अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत कसौली, सोलन और नाहन के वन क्षेत्रों से चीड़ की सूखी पत्तियां एकत्रित कर उनसे ब्रीकेट और बेल्स तैयार की जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर 10 अप्रैल 2026 को एसडीएम कसौली एमपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी विभागों और संबंधित संस्थाओं से सहयोग की अपील की गई। एसडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि मनरेगा मजदूरों के माध्यम से पाइन नीडल एकत्रित करने की संभावनाओं पर काम किया जाए ताकि बड़े स्तर पर इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

Advertisement

डीएल ग्रुप, डॉ. वाईएस परमार हॉर्टिकल्चर एवं फॉरेस्ट्री विश्वविद्यालय नौणी के सहयोग से चीड़ की पत्तियों से ब्रीकेट तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में विश्व बैंक समर्थित एचपी आईडीपी परियोजना के तहत एक विशेष प्लांट भी स्थापित किया गया है। इस प्लांट में पाइन नीडल को प्रोसेस कर ईंधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रीकेट तैयार किए जाएंगे।

इस अभियान के तहत स्पोक से कर्नल एसके रदेव (सेवानिवृत्त) और विन्नी चड्ढा को वन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल से जहां जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।