Shimla: फागू के निजी स्कूल में बच्ची को ले जाने पहुंचे संदिग्ध लोग… समय रहते सतर्क हुआ स्कूल प्रशासन, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के फागू स्थित एक निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल की छुट्टी के दौरान दो पुरुष और एक महिला तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को अपने साथ ले जाने पहुंचे। स्कूल प्रशासन को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद तुरंत सतर्कता बरतते हुए बच्ची को उनके साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 मई की दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट की है। स्कूल की वाइस प्रिंसीपल सुनीता शर्मा ने इस संबंध में ठियोग थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि छुट्टी के समय जब बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर लौट रहे थे, तभी दो पुरुष और एक महिला स्कूल परिसर में पहुंचे और एक छात्रा को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। स्कूल प्रशासन ने जब उनसे पूछताछ की और बच्ची से संबंध को लेकर जानकारी मांगी तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

स्थिति को संदिग्ध मानते हुए स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को सुरक्षित अपने पास रखा और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की सतर्कता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि समय रहते संदेह होने पर बड़ी घटना टल गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर लंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री यादविंद्र गोमा ने बच्चों को दिए 51 हजार रुपये

कांगड़ा के साईं मंदिर लंज में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मंत्री यादविंद्र गोमा ने पूजा-अर्चना की और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।

Kangra: आजादी के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी में पहली बार लाम तक बनी पक्की सड़क, दरीनी से लाम बोह तक टायरिंग और...

धारकंडी क्षेत्र में दरीनी से लाम बोह तक सड़क की टायरिंग और चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। आजादी के बाद पहली बार लाम तक पक्की सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया।

Himachal: इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

हिमाचल की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्थायी शिक्षक भर्ती, युवाओं को रोजगार और पक्की नौकरियों के वादों पर सवाल उठाते हुए नीति वापस लेने की मांग की।

Kangra: सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।