HPU में POSH एक्ट पर विशेष व्याख्यान… प्रो. रूना मेहता ठाकुर ने बताया महिलाओं की सुरक्षा क्यों है सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

Himachal Pradesh University के हिंदी विभाग द्वारा 23 मई 2026 को “उच्च शिक्षण संस्थानों में लैंगिक संवेदनशीलता एवं POSH एक्ट, 2013” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह के निर्देशन में निरंतर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधि विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. रूना मेहता ठाकुर उपस्थित रहीं, जबकि व्याख्यान सत्र का संयोजन डॉ. सुनीता ठाकुर ने किया। इस अवसर पर डॉ. शोभा रानी, डॉ. नरेश कुमार सहित विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुनीता ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई। अपने संबोधन में प्रो. रूना मेहता ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्यस्थल उपलब्ध कराना हर संस्थान का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और समान अवसर वाला वातावरण प्रत्येक महिला का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना समाज तथा संस्थानों की जिम्मेदारी है।

व्याख्यान के दौरान उन्होंने “विशाखा गाइडलाइंस” और POSH एक्ट, 2013 की पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 29 का उल्लेख करते हुए महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने POSH एक्ट के प्रमुख नियमों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और “इंटरनल कंप्लेंट कमेटी” (ICC) तथा “लोकल कंप्लेंट कमेटी” (LCC) की भूमिका को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया।

प्रो. रूना मेहता ठाकुर ने कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की अनुचित टिप्पणी, मानसिक उत्पीड़न, आपत्तिजनक संकेत या अवांछित व्यवहार यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है और इसके खिलाफ तुरंत आवाज उठाना जरूरी है। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने विषय से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। यह पूरा सत्र विद्यार्थियों के लिए काफी जागरूकतापूर्ण और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में चिट्टे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के बिरता में CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की है और ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।