Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 दिन में ब्लाइंड चेन स्नैचिंग केस सॉल्व, हरियाणा-राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से बरामद हुई सोने की चेन

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए सिर्फ तीन दिन के भीतर ब्लाइंड चेन स्नैचिंग के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा और राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लूटी गई सोने की चेन पंजाब से बरामद कर ली गई है।

मंदिर जाते समय हुई थी वारदात

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई की सुबह एक बुजुर्ग महिला मंदिर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। उस समय मौके पर कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। घटना के बाद महिला ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उनके दामाद ने कांगड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दोनों संदिग्ध कांगड़ा बस स्टैंड के पास एक शोरूम के आसपास दिखाई दिए। पुलिस को आगे की जांच में पता चला कि दोनों युवक बाहरी राज्यों से हैं और यहां कबाड़ का काम करते हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हाल ही में पंजाब गए हुए थे, जिसके बाद पुलिस को उनका मोबाइल नंबर भी मिल गया।

हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तारी

सुरागों के आधार पर थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार और जांच अधिकारी जगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई। पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के डकोरा गांव से आरोपी राहुल (24) को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी सनी कुमार (28) को राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली से दबोचा गया। दोनों आरोपी मूल रूप से इन्हीं क्षेत्रों के निवासी हैं।

कीरतपुर से बरामद हुई लूटी गई चेन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई सोने की चेन पंजाब के कीरतपुर स्थित ‘शैली ज्वेलर्स’ को 91,000 रुपये में बेच दी थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कीरतपुर में ज्वेलर की दुकान से वह चेन बरामद कर ली।

आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान उनसे अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ करेगी। डीएसपी अंकित शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ....

शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र, मताधिकार और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।