Kangra: विनवा नदी और खीरगंगा घाट में गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम संकल्प गौतम ने दिए कड़े निर्देश

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 23 मई। उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने विनवा नदी और खीरगंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां बढ़ रही गंदगी और कचरा फेंके जाने की समस्या पर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम संकल्प गौतम ने खीरगंगा घाट और विनवा नदी क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में इस तरह की हरकत करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पर्यावरण और स्थानीय स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा हैं।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि विनवा नदी और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

एसडीएम ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और युवाओं से भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नदियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।