हिमाचल BJP में बड़ा एक्शन: चुनाव के बीच 28 बागी पदाधिकारियों पर गिरी गाज, डॉ. राजीव बिंदल का सख्त फैसला

Date:

--Advertisement--

पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने वाले 28 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की, जिसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

जिन 28 पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया गया है, उनमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, आईटी सेल, किसान मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें सरिता वर्मा, देवांश चंदेल, रोहित ठाकुर, वीना कपिल, मनोज कुमार, अनिल सैनी (डिम्पल), विश्व बंधु शर्मा, विजय भाटिया, मीना वर्मा, सुमन चौहान, सुभाष चंद, सचिन महाजन, तिलक राज, संजय कुमार, कमलेश समरेक, सुधा कटोच, रजनी, कमला भारद्वाज, रीता निराला, शुभम कपूर, देवराज, राजीव कुमार, दुष्यंत शर्मा, राकेश राणा, जुगल किशोर, ज्योति ठाकुर, करनैल सिंह और दुनीचंद धीमान के नाम प्रमुख हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम संगठन अनुशासन बनाए रखने और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।