Himachal: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई! यूपी से लेकर भारत-पाक बॉर्डर तक फैले ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का विशेष अभियान लगातार बड़े खुलासे कर रहा है। अब पुलिस केवल स्थानीय स्तर पर नशा बेचने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग्स सप्लाई की जड़ों तक पहुंचकर बाहरी राज्यों में बैठे मुख्य सरगनाओं पर भी शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो बड़े ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पहला मामला रोहड़ू पुलिस थाना में दर्ज हुआ था, जहां पुलिस ने 190 प्रतिबंधित नाइट्राजेपम टैबलेट्स के साथ दो आरोपियों सिद्धांत खागटा और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कूरियर के जरिए भेजी जा रही थीं। इसके बाद शिमला पुलिस की विशेष टीम ने लखनऊ पहुंचकर 17 मई को मुख्य सप्लायर अहमर ब्रिजास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लखनऊ के सज्जादबाग कॉलोनी, दौलतगंज का रहने वाला है और वहां कैमिस्ट शॉप चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह बिना वैध पर्ची के अवैध दवाइयों की सप्लाई कर रहा था। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

दूसरा मामला शिमला सदर पुलिस थाना में दर्ज हुआ था। 9 मई को पुलिस ने पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों निशान सिंह और गुरप्रीत सिंह को 10.300 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और डिजिटल जांच के दौरान पुलिस को इस ड्रग्स नेटवर्क के तार सीधे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े मिले। मुख्य सप्लायर की पहचान पंजाब के फाजिलका जिले के जलालाबाद निवासी आकाशदीप उर्फ आकाश के रूप में हुई। इसके बाद शिमला पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और 19 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी शिमला अभिषेक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अब बैकवर्ड लिंकेज यानी नशे के स्रोत तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक ऐसे मामलों में 39 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले 9 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।