Kangra: नूरपुर के नशा मुक्ति केंद्र से रातों-रात गायब हुए 3 युवक, कुछ घंटों बाद मिली ऐसी खबर कि मच गया हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति केंद्र से लापता हुए तीन युवकों की मंगलवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ कार चला रहे उनके दोस्त की भी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र से सोमवार रात नरेश कुमार, विनोद कुमार और राही अचानक गायब हो गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों अपने दोस्त विक्की विक्रम के साथ कार में अमृतसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नौशहरा मज्जा सिंह के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि विक्की विक्रम भदरोया में कार्यरत था और वही अपनी कार में तीनों युवकों को लेकर जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। वहीं इस घटना ने नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों का सवाल है कि सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद तीनों युवक केंद्र से बाहर कैसे निकल गए।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि केंद्र से युवकों के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।