Himachal: हिमाचल में मतदान जारी: 589 केंद्रों पर वोटिंग, 3.80 लाख मतदाता चुन रहे शहरी निकायों की नई सरकार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में रविवार को शहरी निकाय चुनावों के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के चार नगर निगमों समेत कुल 51 शहरी निकायों के लिए बनाए गए 589 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चुनाव में कुल 3.80 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 1147 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 439 पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।

चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना मतदान समाप्त होने के बाद की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। दूसरी ओर नगर निगम चुनावों की मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों का भी ऐलान किया जाएगा।

प्रदेश के धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों में राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर मतदान हो रहा है, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज बनी हुई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।