Himachal: 34वें नंबर से सीधे देश में नंबर-1 बनी हिमाचल पुलिस, ERSS-112 सेवा में रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी तेज कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरे देश में नया इतिहास रच दिया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली यानी ERSS-112 के संचालन और लोगों तक तुरंत पुलिस सहायता पहुंचाने के मामले में हिमाचल पुलिस ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि कुछ ही महीनों पहले तक हिमाचल इस सूची में 34वें स्थान पर था, लेकिन अब सीधे नंबर-1 पर पहुंचकर राज्य पुलिस ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल पुलिस ने बड़े और संसाधन संपन्न राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में नेटवर्क और कनेक्टिविटी की चुनौतियां अक्सर बनी रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद 112 हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल पर त्वरित कार्रवाई, कम समय में मौके पर पहुंचने और लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के मामले में हिमाचल पुलिस का प्रदर्शन देश में सबसे बेहतर माना गया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए पूरी पुलिस फोर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर तक हिमाचल का ERSS-112 सिस्टम देशभर में 34वें स्थान पर था, लेकिन अब राज्य ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। डीजीपी ने इसे हिमाचल पुलिस के इतिहास का एक बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और छोटी पुलिस फोर्स के बावजूद यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

डीजीपी ने कहा कि किसी भी पुलिस बल की असली ताकत उसकी संख्या नहीं, बल्कि जवानों का जज्बा और सेवा भावना होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता प्रदेश की जनता के हिमाचल पुलिस पर भरोसे को भी दर्शाती है। हिमाचल पुलिस का हर जवान लोगों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए 24 घंटे पूरी तत्परता के साथ काम करता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।