Topper Girl: 98.2% अंक लेकर मान्या राएज़ादा ने रचा इतिहास, राजनीति विज्ञान में हासिल किए पूरे 100 नंबर

Date:

--Advertisement--

ऊना के SSRVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। इस बार विद्यालय की छात्रा मान्या राएज़ादा ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल स्कूल बल्कि SSRVM स्कूलों की पूरी श्रृंखला में पहला स्थान प्राप्त किया है। मान्या की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल किए।

मान्या राएज़ादा ने इतिहास में 99, अंग्रेज़ी में 99 और अर्थशास्त्र में 97 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कोमल पाटियाल ने 93.2 प्रतिशत, सिमरन ने 92.2 प्रतिशत, अमितोज़ ने 89 प्रतिशत, रचित शर्मा ने 86.2 प्रतिशत, अनमोल हांडा ने 83 प्रतिशत, हर्षिता चंदेल ने 81.4 प्रतिशत, मनप्रीत ने 81 प्रतिशत, प्रेमलता ने 80.8 प्रतिशत, डॉली ने 80.6 प्रतिशत और इवाना ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा गुरप्रीत कौर ने अंग्रेज़ी में 98 अंक और समृद्धि ने अंग्रेज़ी में 94 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की है।

SSRVM स्कूल के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि SSRVM ऊना और SSRVM नंगल की लगातार शैक्षणिक सफलता समर्पित शिक्षकों, अनुशासित विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

वहीं SSRVM ऊना और SSRVM नंगल के प्रधानाचार्यों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मान्या राएज़ादा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।