CM Sukhu Attack: ‘भाजपा 5 गुटों में बंटी’, राहत पैकेज और कर्ज को लेकर सुक्खू का बड़ा हमला

Date:

--Advertisement--

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब भाजपा नेता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रदेश में आई आपदा के दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह राशि प्रदेश को नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे प्रधानमंत्री से पूछ सकें कि घोषित राहत पैकेज अब तक जारी क्यों नहीं हुआ।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा इस समय पांच गुटों में बंटी हुई है और पार्टी के अंदर ही खींचतान चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों में भाजपा ने अपने पुराने उम्मीदवारों के टिकट काट दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए एक नेता अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने में लगे हैं, न कि भाजपा को मजबूत करने में। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश को कर्ज के बोझ में भाजपा की पूर्व सरकार ने धकेला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तब प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती तो अपनी सरकार के दौरान पुराने कर्जों को कम कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश को आरडीजी और जीएसटी शेयर के तहत करीब 60 हजार करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन उस धन का सही उपयोग नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए कर्ज कम करने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश को आरडीजी के तहत करीब 48 हजार करोड़ रुपए मिले, जबकि कांग्रेस सरकार को अब तक केवल 17 हजार करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार आर्थिक तंगी में नहीं है और विकास कार्य जारी हैं। इस दौरान कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र भी जारी किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वे पहले दिन से ही कांग्रेस सरकार गिरने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने की पूरी कोशिश की, लेकिन कांग्रेस की ताकत 34 से बढ़कर 40 सीटों तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल जयराम ठाकुर काफी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि भाजपा के भीतर ही एक गुट उन्हें हटाना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि हर्ष महाजन राजनीति के बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।