PM मोदी के बयान पर सियासी बवाल! कांग्रेस बोली- “देश में असुरक्षा और आर्थिक संकट के संकेत”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से सोना न खरीदने और विदेश यात्राओं को कम करने के आह्वान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान “इंटरनल एमरजेंसी” जैसे हालात का संकेत देता है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने, विदेश यात्राओं को सीमित करने और डीजल-पेट्रोल का उपयोग कम करने की अपील की है, जिससे देश में असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, यह स्थिति आर्थिक संकट और डूबती अर्थव्यवस्था का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान के बाद सोना-चांदी के व्यापारियों पर असर पड़ा है और कई जगह कारोबार प्रभावित हुआ है।

राठौर ने आगे कहा कि विभिन्न राज्यों के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने यह आश्वासन दिया था कि ऐसी कोई स्थिति नहीं आएगी, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे होटल और ढाबों में खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!