HPU Entrance Exam Schedule 2026 Out! देखें PG और UG कोर्सेज की पूरी डेटशीट, कब होगा आपका पेपर?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्सों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाले एंट्रेंस टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा शिमला स्थित डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय द्वारा अधिसूचना संख्या 1-58/2026-HPU(DS) के तहत 11 मई 2026 को जारी की गई।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि कुलपति द्वारा विभिन्न कोर्सों के प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जो 1 जून 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा।

पहले दिन 1 जून को BBA, BCA, M.P.Ed/M.A. Physical Education (ग्राउंड टेस्ट) और M.Sc. Data Science & Artificial Intelligence की परीक्षा होगी। इसके बाद 2 जून को M.A. Social Work, Rural Development, Music (Performing Arts) और Visual Arts के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

3 जून को M.A. Yoga, Sociology और M.Ed की परीक्षाएं होंगी। 4 जून को M.Sc. Environmental Science, M.A. Public Administration और MBA (Rural Development) की परीक्षा होगी। 5 जून को Microbiology, Sanskrit और Biotechnology के लिए परीक्षा निर्धारित की गई है।

6 जून को M.A. Geography, MFA (Pahari Miniature & Paintings), M.A. Journalism & Mass Communication और Physical Education से संबंधित परीक्षाएं होंगी। इसके बाद 8 जून को MITM, M.Tech (CS) और M.A. Psychology की परीक्षा होगी।

9 जून को M.Sc. Chemistry, Mathematics और Zoology की परीक्षा होगी, जबकि 10 जून को M.Com, M.A. Political Science तथा M.Sc. Physics और Botany की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

11 जून को M.A. Economics, English और LLB की परीक्षा होगी। 12 जून को HPU-MAT, MCA और B.Tech के लिए परीक्षा होगी। 13 जून को M.A. History और M.A. Hindi की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 15 जून को B.Ed की परीक्षा के साथ पूरा शेड्यूल समाप्त होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।