Kangra: शाहपुर की भतल्ला सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी! केवल शर्मा की एंट्री से कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर-5 भतल्ला में इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक होता दिखाई दे रहा है। केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के एमडी और धारकंडी वोह निवासी केवल शर्मा ने नामांकन भरकर चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने साफ संकेत दे दिए कि इस बार भतल्ला वार्ड में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है।

नामांकन दाखिल करने के बाद केवल शर्मा ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं के रोजगार और दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने को अपनी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा केवल शर्मा की धारकंडी क्षेत्र में मजबूत पकड़ को लेकर हो रही है। भतल्ला वार्ड के अंतर्गत हार वोह, रूलेहड, रिड़कुमार, दरिणी, भलेड, सल्ली, कनोल, कुठारना, करेरी, पलोथा, राबा, भतल्ला, भितल्लू, बोडूसारना, रेहलू, भनाला, गोरडा और सकोह सहित कुल 18 पंचायतें आती हैं। इनमें से अधिकांश पंचायतें धारकंडी क्षेत्र के अंतर्गत मानी जाती हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धारकंडी केवल शर्मा की जन्मभूमि ही नहीं बल्कि उनकी कर्मभूमि भी रही है। क्षेत्र के लोगों के साथ उनका लंबे समय से व्यक्तिगत संपर्क और सामाजिक जुड़ाव उन्हें अन्य उम्मीदवारों की तुलना में मजबूत स्थिति में खड़ा करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि धारकंडी क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा गांव हो जहां केवल शर्मा की व्यक्तिगत पहचान और पहुंच न हो।

भतल्ला वार्ड से कांग्रेस ने भनाला निवासी संदीप सिंह उर्फ गोगी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की ओर से विजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हैं, लेकिन केवल शर्मा को मिल रहा समर्थन मुकाबले को त्रिकोणीय बनाता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत संपर्क और जनसंपर्क चुनाव में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। धारकंडी क्षेत्र में केवल शर्मा की सक्रियता और मजबूत पकड़ उन्हें बढ़त दिला सकती है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह चुनाव आसान नहीं माना जा रहा।

भतल्ला वार्ड भौगोलिक दृष्टि से बड़ा और विविध परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। यहां की दूरदराज पंचायतों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार जैसे मुद्दे लंबे समय से प्रमुख बने हुए हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव केवल राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर जनता के फैसले के रूप में भी देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।