शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चड़ी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार ओम शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में मजबूत एंट्री की। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ओम शर्मा के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस मौके पर दीपक अवस्थी, हंसराज शर्मा, राजेंद्र पठानिया, भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, करतार पटियाल, भाजपा जिला महामंत्री सुनेजा चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीत, निशा शर्मा, रवि धीमान, पंकज बलोरिया, बिट्टा राणा, रोहित पठानिया, सुरेंद्र शर्मा, विपुल धीमान, पूर्व प्रधान हरवंश चौधरी, जीवन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील शर्मा, बबलू चौधरी और केशव शर्मा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन भरने के बाद ओम शर्मा ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, मूलभूत सुविधाएं और जनहित से जुड़े कार्य उनके एजेंडे में प्रमुख रहेंगे।
ओम शर्मा ने कहा कि जनता का मिल रहा समर्थन उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।

चड़ी वार्ड में नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने यह साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और ज्यादा गर्म हो सकता है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!