IPL मैचों से पहले धर्मशाला में बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू! इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें पार्किंग व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर कांगड़ा पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने 11, 14, 17 और 26 मई को होने वाले मैचों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान धर्मशाला और मैक्लोडगंज आने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों और डायवर्जन की जानकारी पहले से रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि मैच शुरू होने से छह घंटे पहले से लेकर मैच समाप्त होने के दो घंटे बाद तक धर्मशाला और मैक्लोडगंज में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि रूट बसों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी निर्धारित क्षेत्र में सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग, वन-वे मूवमेंट और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों से स्टेडियम तक शटल बस सेवा भी चलाई जाएगी।

चामुंडा और योल की तरफ से आने वाले वाहनों को जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी में पार्क कराया जाएगा। वहीं कांगड़ा, मटौर और गगल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड और अचीवर्स हब स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों से दर्शकों को शटल बसों के जरिए स्टेडियम के पास पहुंचाया जाएगा।

मैक्लोडगंज जाने वाले वाहनों को गांधी चौक बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि मैक्लोडगंज से धर्मशाला आने वाले वाहनों को टेंपल रोड और फव्वारा चौक मार्ग से निकाला जाएगा। सकोह से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था तय की गई है।

मीडिया वाहनों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बॉयज धर्मशाला मैदान आरक्षित रखा गया है। वहीं वीआईपी और एचपीसीए के विशेष पास धारकों के लिए साई ग्राउंड और न्यू हिमुडा कॉम्प्लेक्स फुटबॉल ग्राउंड में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। केवल अधिकृत पास वाले वाहनों को ही स्टेडियम परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि मैचों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।