हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! अकेले सीमेंट ट्रक चलाकर दाड़लाघाट से गगल पहुंची नीलकमल, हुआ भव्य सम्मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक तस्वीर गगल में देखने को मिली। सोलन जिले के दाड़लाघाट से अकेले सीमेंट से भरा ट्रक चलाकर गगल पहुंचीं महिला चालक नीलकमल का एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

नीलकमल की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा कि नीलकमल जैसी होनहार महिलाएं आज हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं और नीलकमल इसका बड़ा उदाहरण हैं।

मोंगरा ने बताया कि नीलकमल सिर्फ ट्रक चालक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। वह पहले जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं और बेहद कम अंतर यानी करीब 150 वोट से चुनाव हार गई थीं। उन्होंने कहा कि नीलकमल नारी शक्ति का प्रतीक हैं और प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं।

गगल में हुए इस सम्मान समारोह के बाद लोगों ने भी नीलकमल के हौसले और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। महिलाओं के लिए पारंपरिक सीमाओं को तोड़कर भारी वाहन चलाना आज भी चुनौती माना जाता है, लेकिन नीलकमल ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।